लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी-2 सरकार में 2016 बैच की तेज तर्रार आईएएस अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम का एडिशनल एमडी बनाया गया है। श्रीमती गर्ग ने कहा कि यात्रियों की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सरकार की मंशा के अनुरूप सभी कार्य हो। उन्होंने चालक-परिचालकों को संदेश दिया है कि वे यात्रियों के साथ मधुर भाषा का प्रयोग करें। इसके साथ राजस्व की बढ़ोतरी पर विशेष ध्यान देना है।
आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग के पति विपिन जैन भी आईएएस अधिकारी हैं। ट्रेनी अफसर के रुप में पति-पत्नी दोनों को बलिया जिले में तैनाती मिली थी। कोरोना से जंग में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में इस आईएएस दंपति की मेहनत को देखकर गांव की जनता से लेकर शहर तक में लोग सैल्यूट कर रहे थे। बलिया में संयुक्त मैजिस्ट्रेट के रूप में तैनात विपिन कुमार जैन के साथ उनकी पत्नी अन्नपूर्णा गर्ग की मेहनत और संवदेनशीलता की तारीफ गांव-देहात से लेकर शहर तक में लोगों ने किया था।
अन्नपूर्णा के पति विपिन जैन पढ़ाई में काफी तेज रहे हैं। 2006 में 12वीं पास करने के साथ ही पहले प्रयास में सीपीएमटी पास किया। एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ सिविल सर्विस की तैयारी में जुटे रहे। सिविल सर्विस की परीक्षा में 2012 पहली बार में बैठे। आईपीएस में चयन होने के बाद चार साल पुलिस की सेवा भी की। पुलिस की सेवा के साथ आईएएस के तैयारी भी करते रहे और 2016 में आईएएस में चयन होने के बाद आईपीएस की नौकरी छोड़ दी। आईएएस बनने के बाद विपिन जैन ने अन्नपूर्णा गर्ग के साथ शादी की।
इसे भी पढ़ें : पहले प्रयास में आईएएस बनी श्रीमती अनुज मलिक बनीं कुशीनगर की नई सीडीओ