May 08, 2022

पहले प्रयास में आईएएस बनी श्रीमती अनुज मलिक बनीं कुशीनगर की नई सीडीओ

मां की सलाह मानकर की परीक्षा की तैयारी और पहले ही प्रयास में यूपीएससी एक्जाम क्रैक कर बनी आईएएस


  • प्रतियोगी परीक्षा में बैठ रहे युवाओं को लेनी चाहिए श्रीमती अनुज मलिक से प्रेरणा
  • दिल्ली के लाजपत की मूल निवासी हैं श्रीमती अनुज मलिक
  • पति गौरव सिंह सोभरवाल भी आईएएस हैं और महराजगंज में सीडीओ के पद पर तैनात हैं

लखनऊ। तेज तर्रार आईएएस अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक को उत्तर प्रदेश सरकार ने कुशीनगर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाकर भेजा है। इसके पहले वह गोरखपुर जिलें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का पदभार संभाल रही थीं। श्रीमती अनुज मलिक के पति गौरव सिंह सोभरवाल भी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी हैं।

कुशीनगर की सीडीआई बनी तेज तर्रार आईएएस श्रीमती अनुज मलिक उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जो यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। 

आईए जानते हैं श्रीमती अनुज मलिक  के बारे में 

  • अनुज मलिक 2017 बैच की आईएएस आफिसर हैं। 
  • उन्होंने पहली बार में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की है। मां राजेश देवी ने बेटी अनुज मलिक को आईएएस बनाने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। 
  • वर्ष 2015 में अनुज मलिक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। 
  • इसके बाद दिल्ली में एक साल घर पर रहकर तैयारी की, कठिन परिश्रम किया। 
  • तैयारी के समय विषय का चयन कड़ी चुनौती थी। मनोविज्ञान विषय चुना तो सहपाठियों ने एतराज जताया।
  • सहपाठियों के एतराज जताने पर अनुज असमंजस में पड़ गई, क्योंकि मनोविज्ञान विषय से चयन कम होता है। 
  • मां राजेश देवी ने जब सुना तो बोलीं, पहली बार परीक्षा देने जा रही हो, फिर किस बात का डर। 
  • अगर तुम्हारी रुचि इसमें है, तो विषय मत बदलो। मां की इसी सलाह पर अनुज ने कड़ी मेहनत की और सफल रही। 
  • उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के वायु सेना बाल भारती स्कूल से की। 
  • 12वीं कक्षा में पास होने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया। 
  • इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी.टेक की डिग्री हासिल की। 
  • बी.टेक के फाइनल ईयर में अनुज ने सिविल सेवा में शामिल होने का फैसला किया।
  • 2015 में इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। 
  • 2017 में उन्होंने पहले प्रयास में ही यूपीएससी एक्जाम को क्रैक किया और आईएएस आफिसर बन गयीं। 

परीक्षार्थियों के लिए अनुज का संदेश

पहले ही प्रयास में आईएएस बनीं अनुज मलिक ने कहा कि परीक्षार्थियों से कहूंगी कि अपने पर भरोसा रखकर तैयारी करें। सफलता जरूर मिलेगी। यही हमारे सफलता का मूल मंत्र भी है। दिल्ली के लाजपत नगर की निवासी और स्वास्थ्य विभाग में न्यूटरीनिस्ट राजेश मलिक गर्व से कहती हैं कि एक मां को और क्या चाहिए कि उनकी बेटी न केवल प्रशासनिक सेवा जैसे सर्वोच्च पद पर काबिज है बल्कि आम लोगों की मदद में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हो।

इसे भी पढ़ें : युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं युवा आईएएस आफिसर मेधा रूपम

इसे भी पढ़ें : बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में आईएएस बनकर आदर्श शुक्ल युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch