September 27, 2025

छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई: ननकीराम कंवर करेंगे CM हाउस के सामने धरना


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने का ऐलान कर दिया है।


कंवर की यह नाराजगी कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग पूरी न होने से है। दरअसल, 22 सितंबर को कंवर ने मुख्यमंत्री को चार पन्नों का पत्र लिखकर कलेक्टर को हटाने की मांग की थी। पत्र में 14 बिंदुओं पर गंभीर आरोप लगाए गए थे और कलेक्टर को “हिटलर” तक बताया गया था।

समय सीमा बीतने के बाद भी कार्रवाई न होने पर कंवर ने अब रायपुर कलेक्टर को पत्र भेजकर धरने की जानकारी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है और अधिकारियों की चुप्पी यह दर्शाती है कि वे मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं।

कंवर ने यह भी याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के समय शराब, कोयला, दवा खरीदी और पीएससी भर्ती घोटालों का खुलासा उन्होंने ही किया था, जिस पर बाद में कार्रवाई हुई थी।

कंवर के इस ऐलान से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है और ब्यूरोक्रेसी में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि भाजपा संगठन स्तर पर कोई समाधान निकालता है या पूर्व गृहमंत्री अपनी जिद पर अडिग रहते हैं।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch