September 27, 2025

‘वोट चोर’ अभियान पर मंत्री टंकराम वर्मा का पलटवार, कहा- कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही


रायपुर। कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने सबूत मांगे थे, लेकिन कांग्रेस एक भी सबूत पेश नहीं कर सकी। जनता ने भी कांग्रेस को खारिज कर दिया है।

मंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास अब मुद्दे नहीं बचे हैं। पहले पीएम मोदी को ‘चौकीदार चोर’ कहा गया और अब ‘वोट चोर’ कहा जा रहा है। यह सब जनता को गुमराह करने की कोशिश है, जबकि देश और प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है।

संगठन को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ, मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लोकतांत्रिक ढंग से नियुक्तियां होती हैं, जबकि कांग्रेस में राष्ट्रीय नेताओं की नियुक्ति पहले होती है और नीचे के पद उसी के अनुसार तय होते हैं।

इस दौरान मंत्री वर्मा ने कम वर्षा से प्रभावित किसानों के मुद्दे पर भी कहा कि राजस्व विभाग सभी जिलों में सर्वे कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ होगा कि कहां और कितनी फसलें प्रभावित हुई हैं।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch