November 15, 2024

बिना दवाई ठीक होगी सर्दी-खांसी और गले की खराश, बनाकर पी लें ये देसी काढ़ा


Cold Home Remedies: खांसी के लिए घर पर काढ़ा कैसे बनाएं: सर्दी की शुरुआत और एकदम से बदलते मौसम के कारण इन दिनों सांस लेने में दिक्कत, तो खांसी की दिक्कत काफी लोगों को परेशान कर रही है। अगर आपको भी खांसी तो छाती में जलन और बलगम आदि की शिकायत हो रही है। तो घर पर ही देसी रामबाण काढ़ा बनाकर पीना एकदम बेस्ट है, यहां देखें सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने तो खांसी की छुट्टी करने के लिए काढ़ा रेसिपी इन हिंदी। जिसको फॉलो कर आप आसानी से देसी असरदार काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

घर पर खांसी और बलगम की दिक्कत दूर करने के लिए आप तीन तरह के काढ़े बनाकर पी सकते हैं। जिसमें खास अदरक, तुलसी, अजवाइन, काली मिर्च, लौंग, गुड़ मिलाने पर आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।

अदरक का काढ़ा
खांसी दूर करने के लिए तो कफ निकालने के लिए अदरक का काढ़ा रामबाण हो सकता है। जिसको बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी में अदरक, तुलसी, काली मिर्च, अजवाइन, हल्दी डालकर बढ़िया से उबाल लेना है। और नींबू का रस व शहद एड करके पी लेना है। दिन में दो बार ये काढ़ा पीने से खांसी तो जमा कफ दूर हो जाएगा।

खांसी की छुट्टी करने के लिए अजवाइन भी रामबाण होती है। आप अजवाइन की चाय तो काढ़ा बनाकर इस मौसम जरूर ट्राई करें। खासतौर से बुजुर्ग तो बच्चों को तो ये वाला काढ़ा जरूर ही पिलाएं। अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी में अजवाइन और गुड़ डालकर उसको उबाल लेना है। और छानकर पी जाना है। दिन में दो बार ये काढ़ा पीने से आपकी खांसी दूर हो जाएगी।

दालचीनी का काढ़ा
खांसी दूर करने के लिए आप दालचीनी वाला काढ़ा भी पी सकते हैं। देसी घरेलू उपाय करना चाहते हैं, तो दालचीनी आपके गले तो छाती के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। आपको ये वाला काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी में, दालचीनी पाउडर, अदरक, तुलसी, काली मिर्च मिलाकर उसको उबाल लेना है। छानकर इसमें शहद डालकर पी लें ये कफ और खांसी के लिए बढ़िया नुस्खा है।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch