जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि ऐसा अवसर है जब भक्त अपने लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए विशेष तैयारियां करते हैं। चाहे झूला सजाना हो या तरह-तरह के भोग बनाना, हर कोई चाहता है कि इस दिन बाल गोपाल सबसे ज्यादा खुश हों।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार क्या खास बनाया जाए, तो मिल्क पेड़ा ज़रूर ट्राई करें। यह मिठाई स्वादिष्ट होने के साथ-साथ घर पर आसानी से बन भी जाती है। खास बात यह है कि इसे गाय के दूध से तैयार किया जाता है, जो भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है।
भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बताते हैं कि मिल्क पेड़ा न सिर्फ स्वाद का प्रतीक है, बल्कि श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का भी खास तरीका है। इसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही बहुत सामग्री की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि इसे कई मंदिरों, खासकर खाटू श्याम जी के मंदिर में, भोग के रूप में चढ़ाया जाता है।