January 20, 2025

Emergency Box Office : कंगना रनौत की पिछली फिल्मों से आगे निकली 'इमरजेंसी', करोड़ों की हुई कमाई


Emergency Box Office : कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, हालांकि कमाई की रफ्तार धीमी है। इस फिल्म ने 10.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो कंगना के पिछले तीन सालों की सभी फिल्मों की कुल कमाई से लगभग बराबर है। यह कंगना के करियर की सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बन गई है।

3 दिन में किया इतना कलेक्शन
'इमरजेंसी' ने अपनी ओपनिंग डे पर 2.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 3.60 करोड़ रुपये और रविवार को 4.35 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल बजट 25 करोड़ रुपये है। एक्‍ट्रेस की पिछली फिल्‍म 'तेजस' थी, जिसने 2021 में लाइफटाइम 6.20 करोड़ रुपये कमाए थे।

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' थी आखिरी हिट फिल्म
कंगना ने फिल्म में भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, और वह इसकी डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर भी हैं। 'इमरजेंसी' एक पॉलिटिकल-ड्रामा है, जिसे लेकर दर्शकों में मिलेजुले रिएक्शन देखने को मिले हैं। हालांकि, सिनेमाघरों में इस फिल्म के शो में औसतन 19% सीटें ही भरी हैं, जो संकेत देता है कि आने वाले दिनों में फिल्म के प्रदर्शन में और गिरावट हो सकती है। कंगना के लिए यह एक बड़ी चुनौती हो सकती है, क्योंकि उनकी पिछली 9 फिल्मों में से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। 2015 में 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के बाद से उन्हें एक भी हिट फिल्म नहीं मिली थी।

आजाद का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म इमरजेंसी के साथ अमन देवगन और राशा थडानी की पहली फिल्म आजाद रिलीज 17 जनवरी को रिलीज हुई थी. आजाद ने फिल्म इमरजेंसी से कम कमाई की. ऐसा लगता है कि आजाद ने अपने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई की है, जबकि इस दौड़ में कंगना रनौत की इमरजेंसी भी शामिल है.



Advertisement

Tranding News

Get In Touch