April 14, 2025

कार में बम लगाकर उड़ा देंगे…, फिर मंडराया खतरा, सलमान खान को जान से मारने की मिली धमकी


सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. ये खबर जानकर फैंस काफी घबरा गए हैं. हाल ही में सलमान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म करने में नाकाम रही।

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई. इस बीच भाईजान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. पुलिस की मानें तो मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर एक मैसेज आया, जिसमें एक्टर को मारने की जान से धमकी दी गई है. इस मैसेज में एक्टर के घर घुसकर उनकी जान लेने की बात कही गई है. साथ ही सलमान के कार को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है।

कई सालों से मिल रहीं धमकियां

बीते कुछ सालों में बॉलीवुड अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिल रही हैं। बीते साल सलमान के घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग भी की गई थी। इसके बाद मामला गरमा गया था। सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसी बीच नेता बाबा सिद्दीकी की भी हत्या की गई, जिसका जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया। बाब सिद्दीकी सलमान खान के करीबी बताए जाते थे। इस मामले में बीते काफी दिनों से लगातार कार्रवाईयां हो रही हैं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 2024 में दो अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी पहचान पत्र का उपयोग करके सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में जबरन घुसने का प्रयास किया था। इस मामले के बाद पुलिस झट से एक्शन में आ गई थी।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch