February 22, 2025

फराह खान ने दिया होली त्योहार पर विवादित बयान, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर दर्ज हुई FIR, पढ़े पूरी खबर


पिछले दिनों कुकिंग रियलिटी शाे 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' में होस्ट और कोरियोग्राफर फराह खान ने होली को लेकर एक ऐसी बात कह दी कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

फराह खान ने होली पर विवादित बयान देकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर इंफ्लुएंसर विकास पाठक ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है।

भाऊ ने अपनी शिकायत में की कार्रवाई और न्याय की मांग
हिंदुस्तानी भाऊ के वकील ने कहा, "मेरे मुवक्किल का कहना है कि फराह की टिप्पणी से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। एक पवित्र त्योहार के लिए 'छपरी' शब्द का इस्तेमाल बेहद अनुचित है। इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की आशंका है। आरोपी ने न केवल मेरी निजी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, बल्कि बड़े पैमाने पर हिंदू समुदाय को भी परेशान किया है। मैं इस शिकायत के जरिए कार्रवाई और न्याय की मांग करता हूं।"

अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुआ मामला
फराह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। हालांकि, अभी तक इस पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

उधर सोशल मीडिया पर भड़के लोग उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।

'सेलेब्रिटी मास्टर शेफ' में प्रतियोगी गौरव खन्ना से बातचीत करते समय फराह ने कैमरे की ओर देखा और कहा, "छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होता है होली।"



Advertisement

Tranding News

Get In Touch