September 21, 2025

BIG NEWS : कल से बदलेंगी जीएसटी दरें, आज शाम 5 बजे पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हालांकि संबोधन का विषय आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह ऐसे समय हो रहा है जब कल, 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं।

जीएसटी 2.0: कर प्रणाली में बड़ा बदलाव

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में जीएसटी दरों में व्यापक सुधार की घोषणा की थी, जिन्हें ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स’ या ‘जीएसटी 2.0’ कहा जा रहा है।

पहले की चार दरें (5%, 12%, 18% और 28%) घटाकर अब दो मुख्य दरें (5% और 18%) कर दी गई हैं।

12% और 28% वाले सामान अब क्रमशः 5% और 18% स्लैब में आ गए हैं।

विलासिता वस्तुओं पर खपत कम करने के लिए नया 40% का स्लैब लागू किया गया है।

उपभोक्ताओं को राहत

इन बदलावों से रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएँ सस्ती होंगी, जबकि लग्ज़री सामान पर टैक्स का बोझ बढ़ेगा। सरकार का दावा है कि इससे कर प्रणाली सरल होगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

पीएम के पिछले संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई ऐतिहासिक मौकों पर देश को संबोधित कर चुके हैं —

8 नवंबर 2016: नोटबंदी का एलान।
मार्च 2020: कोरोना महामारी के दौरान जनता कर्फ्यू और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन।
19 नवंबर 2021: तीन कृषि कानूनों की वापसी।
9 नवंबर 2019: अयोध्या फैसले के बाद शांति का आह्वान।
12 मई 2025: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर राष्ट्र को संबोधन।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch