July 14, 2023

चंद्रयान-3 मिशन को लीड कर रहीं ये 'रॉकेट वुमन', जानें कौन हैं ऋतु जिन्हें मिली मिशन की जिम्मेदारी


भारत के लिए आज काफी अहम दिन है। देशवासियों को तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3' के सफल प्रक्षेपण का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसरो आज श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग करेगा। चंद्रयान-3 के लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल में कुल मिलाकर छह पेलोड्स जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इस मिशन को फ्रंट से लीड कर रही हैं 'रॉकेट वुमन' नाम से मशहूर स्पेस साइंटिस्ट ऋतु करिधाल श्रीवास्तव। ऋतु करिधाल को इस अहम मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


कौन हैं ऋतु करिधाल

चंद्रयान-3 की लैंडिंग की ज़िम्मेदारी संभालने वाली ऋतु करिधाल इसमें मिशन डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगी। लखनऊ की रहने वाली ऋतु विज्ञान की दुनिया में भारतीय महिलाओं की बढ़ती धाक की मिसाल हैं। मंगलयान मिशन में भी अपनी कुशलता दिखा चुकीं ऋतु चन्द्रयान-3 के साथ कामयाबी की एक और उड़ान भरेंगी। ऋतु करिधाल श्रीवास्तव को ये जिम्मेदारी पहले के मिशन में उनकी भूमिका को देखते हुए दी गई है। ऋतु मंगलयान मिशन की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर रह चुकी हैं। ऋतु उस समय चर्चा में आई थीं जब चन्द्रयान-मिशन 2 में उन्होंने मिशन डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली थी।


लखनऊ से ही की पढ़ाई

ऋतु करिधाल लखनऊ में पली बढ़ी हैं। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से भौतिकी में एमएससी की है। विज्ञान और अंतरिक्ष में रुचि को देखते हुए ऋतु ने इसके बाद बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान में प्रवेश लिया। इसके बाद ऋतु ने ISRO में नौकरी की शुरुआत की। एयरोस्पेस में विशेषज्ञता हासिल करने वाली ऋतु का पूरा करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। 2007 में ऋतु को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड भी मिल चुका है। अलग-अलग मिशन में उनकी भूमिका को लेकर देश के प्रमुख अंतरिक्ष विज्ञानियों में उनका नाम शामिल है। ऋतु को 'रॉकेट वुमन' भी कहा जाता है।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch