April 22, 2024

मोदी सरकार में महिलाओं ने सबसे ज्यादा सोने के गहने बेचे और गिरवी रखे: कांग्रेस


नयी दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए सोमवार को दावा किया कि उनके कार्यकाल में भारत की महिलाओं को सबसे ज्यादा सोने के आभूषण बेचने और गिरवी रखने पड़े। 

 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के कई कदमों ने देश के बहुत सारे परिवारों को कर्ज के जाल में फंसा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में रविवार को एक रैली में कहा था कि कांग्रेस की योजना लोगों की गाढ़ी कमायी और संपत्ति ‘‘घुसपैठियों’’ तथा ‘‘ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों’’ को देने की है।

 


मोदी ने कहा था, ‘‘ये अर्बन नक्सल वाली सोच.... मेरी माताओं- बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे। इस हद तक चले जाएंगे।ह्व रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी को इतिहास में एक ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाएगा जिनके कार्यकाल में भारत की महिलाओं के सबसे ज्Þयादा सोने के आभूषण बेचे और गिरवी रखे गए।’’  


उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी, ग़लत ढंग से डिजाइन की गई जीएसटी, बिना किसी तैयारी के लगाए गए लॉकडाउन और ख़राब कोविड राहत पैकेज जैसी आर्थिक आपदाओं ने भारत के परिवारों को क़जऱ् के उच्चतम स्तर (जीडीपी का 40 प्रतिशत) के जाल में फंसा दिया। शुद्ध बचत अब तक के सबसे निचले स्तर (जीडीपी के पांच प्रतिशत) पर है। परिवारों को अपना सोना बेचने या गिरवी रखकर लोन लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ’’ उनका कहना है कि यह गंभीर संकट और हताशा की स्थिति है।

   

रमेश ने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में, बकाया गोल्ड लोन 300 प्रतिशत बढ़ गए हैं! फरवरी 2024 में, गोल्ड लोन भारत के इतिहास में पहली बार एक लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया। ये शर्मनाक आंकड़े हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सिफऱ् महामारी के दौरान, मोदी सरकार की अक्षमता, लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण, भारत की महिलाओं को कॉलेटरल के रूप मे 60,000 करोड़ रुपए से अधिक के सोने का त्याग करना पड़ा था। बैंकों द्वारा अखबारों में पूरे पन्ने का विज्ञापन देकर उनके सोने की नीलामी की गई।’’

 

 




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch