NDLS Stampede : शनिवार रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी घायल हैं। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। भगदड़ बीती रात 10 बजे मची। जब प्रयागराज एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे लोग प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। वहां काफी भीड़ और 2 ट्रेनें भी देरी से चल रही थी। भीड़ बढ़ती गई और देखते ही देखते हालात काबू से बाहर हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। रेलवे ने घटना के उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दे दिए। इस बीच दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना, कार्यवाहर सीएम आतिशी और दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अस्तपाल पहुंच घायलों से मुलाकात की।
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई- BJP सांसद
BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। ये सभी महाकुंभ जा रहे थे। रेलवे ने घटना के कारणों की जांच के लिए एक समिति बनाई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री ने भी इसका संज्ञान लिया है।"
रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता उजागर हुई: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जहां इस हादसे पर दुख जताया वहीं इसे रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता भी बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे। सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और लापरवाही के कारण किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े।
1. आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार
2.पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार
3.ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार
4. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार
5. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार
6. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार
7. नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार
8. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
9. पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
10.पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली
11. शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली
12. व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली
13.मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली
14. पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
15. ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली
16. रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली
17. बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली
18. संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा