May 04, 2025

पंजाब में 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, इंडियन एयरफोर्स और सैन्य छावनियों की कर रहे थे रेकी


अमृतसर: पंजाब पुलिस की एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां अमृतसर में पाकिस्तान पुलिस ने बड़े जासूसी कांड को बेनकाब किया है। इस मामले में पुलिस ने दो जासूसों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान के लिए काम कर रहे था। आरोप है कि गिरफ्तार किए गए दोनों जासूस भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के पास भेज रहे थे। इन दोनों का कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है। दोनों की पहचान पलक शेर मसीह और सुरज मसीह के रूप में हुई है। आरोपियों ने सेना की छावनियों और एयरबेस की तस्वीरें दुश्मन को भेजी हैं।

पंजाब पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पंजाब डीजीपी के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में बताया गया कि, "एक महत्वपूर्ण जासूसी विरोधी अभियान के तहत, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 3 मई को दो व्यक्तियों पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और वायु सेना ठिकानों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें पाकिस्तान को भेज रहे थे। वहीं प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संबंध हैं, जो हरप्रीत सिंह उर्फ ​​पिट्टू उर्फ ​​हैप्पी के माध्यम से स्थापित किए गए हैं। हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू वर्तमान में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद है।"

राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौते की कोई जगह नहीं

पंजाब पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह भारतीय सेना और सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के अपने कर्तव्य में पूरी तरह अडिग है. किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch