April 23, 2025

पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत, फ्लाइट से उतरते ही पीएम मोदी ने NSA डोभाल संग की इमरजेंसी मीटिंग


Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को आतंकियों ने पुलिस की वर्दी में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है और कई लोग हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह हमला बैसरन घाटी में हुआ, जहां केवल पैदल या खच्चरों से पहुंचा जा सकता है. सुबह पर्यटकों का एक समूह वहां घूमने गया था.

इस बीच आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी सऊदी दौरा छोड़कर भारत लौट आए हैं. उन्होंने एयरपोर्ट पर ही पहलगाम हमले को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ बैठक की।

पीएम मोदी आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को सऊदी से ही कश्मीर की स्थिति का आकलन किया था।

इससे पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले को लेकर बातचीत हुई. मोहम्मद बिन सलमान ने आतंकवादी हमले की निंदा की. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी परिषद की सह-अध्यक्षता की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच मित्रता को और मजबूत करना है।

देर रात ही जेद्दा से हुए रवाना

सूत्रों के अनुसार, कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब की तरफ से उनके स्वागत में आयोजित डिनर में भी भाग नहीं लिया है और रात में ही भारत के लिए रवाना हो गए थे. पीएम मोदी का इससे पहले बुधवार रात को लौटने का कार्यक्रम था. 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch