April 10, 2024

बिल्ली की जान बचाने के चक्कर में सूखे कुएं में कूदे के 5 लोग की मौत


 महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. अहमदनगर जिले के नेवासा ब्लॉक के वकाडी गांव में एक घरेलू बिल्ली सूखे कुएं में गिर गई. इस बिल्ली को बचाने के लिए परिवार के पांच सदस्य कुएं में उतर गए और सभी की मौत हो गई|


इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन में हडकंप मच गया | अहमदनगर जिला प्रशासन की एक बचाव टीम को मौके पर भेजा गया। परिवार के सदस्यों के शवों को तुरंत सूखे कुएं से निकाला गया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे परिवार की एक पालतू बिल्ली कुएं में गिर गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य उसे बचाने सूखे कुंए में उतर गए | 


बताया जा रहा है की सूखे कुएं में फैली जहरीली गैस के कारण जो नीचे गया वह फिर ऊपर नहीं आ सका। एक के बाद एक परिवार के सदस्य हालचाल पूछने नीचे उतरे लेकिन वे भी बाहर नहीं जा सके।जहरीली गैस का ऐसा प्रभाव हुआ की उनकी मौत हो गयी|


नेवासा पुलिस थाना प्रभारी धनंजय जाधव ने कहा कि शवों को निकालने का काम बुधवार दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा. एक शव मंगलवार रात करीब 11:00 बजे निकाला गया, जबकि बाकी शव अगले डेढ़ घंटे में निकाले गए|

 जाधव ने आगे कहा कि पीड़ितों में से एक, 35 वर्षीय विजय माणिक काले को तुरंत कुएं से बाहर निकाल लिया गया। सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया | जहां उनकी मृत्यु हो गई

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अहमदनगर नगर निगम की टीम ने कुएं में उतरे पीड़ितों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने और अंदर से गंदगी हटाने के लिए दो बड़े सक्शन पंप भी लगाए। 

हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. अधिकारियों ने कहा कि सूखे कुएं में जहरीली गैस फैल रही थी। परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। एक बिल्ली को बचाने की कोशिश में पांच लोगों की मौत हो गई|




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch