May 05, 2022

जम्मू कश्मीर में निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन शुरू किया गया, नोटिफिकेशन जारी


नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में विधानसभा और लोकसभा सीटों के परिसीमन किये जाने की प्रक्रिश शुरू कर दी गयी है। गुरुवार 5 मई 2022 को डिलिमिटेशन कमीशन के सदस्य सुशील चंद्र ने बताया कि आज परिसीमन आयोग ने अपना नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें 90 विधानसभा सीटें हैं और 5 संसदीय क्षेत्र की सीटें हैं। 90 सीटों में से 43 सीटें जम्मू के लिए हैं और 47 सीटें कश्मीर क्षेत्र के लिए हैं। 

सबसे बड़ा ध्यान रखा गया है कि एक ही जिले में ही विधानसभा सीटें हों। पहले एक ही एमएलए कई जिलों में जा रहा था। हर संसदीय क्षेत्र में 18 विधानसभा की सीटें आएंगी। पहली बार जम्मू-कश्मीर में 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रखी गई हैं, इसमें से 3 सीटें कश्मीर क्षेत्र के लिए हैं और 6 सीटें जम्मू क्षेत्र के लिए हैं। 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch