October 05, 2024

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अवैध वसूली का मामला आया सामने


रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। जिले के बेड़ी पुलिया स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। बीएड की परीक्षाओं के दौरान छात्रों से स्टैंड के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। इस मामले में महाविद्यालय के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगे हैं।

महाविद्यालय में कार्यरत कैलाश नामक चपरासी ने यह खुलासा किया है कि प्रिंसिपल के आदेश पर वह यह वसूली करने के लिए मजबूर है। कैलाश ने बताया, "जो प्रिंसिपल साहब कहते हैं, हमें वही करना पड़ता है। उनकी मर्जी के बिना कुछ भी संभव नहीं है।"

सूत्रों के अनुसार, परीक्षाओं के दौरान छात्रों से स्टैंड के नाम पर वसूली की जा रही है, जिसके लिए कैलाश को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह की अवैध वसूली को लेकर छात्रों में नाराजगी है, लेकिन वे खुलकर इसका विरोध करने से बच रहे हैं, क्योंकि उन्हें परीक्षा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इस मामले ने कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच खलबली मचा दी है। हालांकि, अब तक इस मामले पर कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नाम न छापने की शर्त पर छात्रों में बढ़ती नाराजगी, परीक्षार्थियों का कहना है कि यह वसूली पूरी तरह से अवैध है और इसका कोई औचित्य नहीं है। कुछ छात्रों ने बताया कि उनसे बिना किसी ठोस कारण के पैसे मांगे जा रहे हैं और अगर वे पैसे नहीं देते तो उन्हें परीक्षा से रोकने की धमकी दी जाती है।

प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद इस प्रकरण के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और छात्रों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक दोषियों पर कार्रवाई होती है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch