August 01, 2025

पैंट में घुसा सांप! शख्स की सूझबूझ और स्नेक कैचर की बहादुरी ने टाला बड़ा हादसा, पढ़े पूरी खबर


रायपुर : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका कर रख दिया है। वीडियो में एक युवक अपने बिस्तर पर लेटा हुआ है, तभी अचानक उसकी पैंट में एक ज़हरीला सांप घुस जाता है। यह खतरनाक स्थिति किसी की भी जान ले सकती थी, लेकिन युवक और उसके दोस्त की सूझबूझ ने इसे एक चमत्कारी ढंग से संभाल लिया।

खौफनाक पल, लेकिन युवक ने नहीं खोया संयम
इस भयावह पल में भी युवक ने घबराने की बजाय बेहद शांत दिमाग से काम लिया। उसने बिना कोई हलचल किए चुपचाप लेटे रहना बेहतर समझा, ताकि सांप उत्तेजित न हो। वहीं, उसका दोस्त तुरंत हरकत में आया और स्नेक कैचर को बुला लाया।

स्नेक कैचर ने जोखिम में डाला जान, दिखाई दिलेरी
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्नेक कैचर मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले युवक को शांत रहने की सलाह देता है। इसके बाद वह बड़ी सावधानी से एक पतली सरिया को पैंट में डालता है और बेहद सधी हुई तकनीक से सांप को धीरे-धीरे बाहर निकालता है। यह पूरी प्रक्रिया बहुत जोखिम भरी थी, लेकिन उसकी समझदारी और साहस ने युवक की जान बचा ली।

वीडियो ने मचाया हड़कंप
यह वीडियो अब लाखों बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर लोग स्नेक कैचर की तारीफ करते नहीं थक रहे। साथ ही यह घटना यह भी सिखाती है कि घबराने की बजाय अगर सही समय पर सही फैसला लिया जाए, तो किसी भी संकट से निपटा जा सकता है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch