November 09, 2024

CG NEWS : कुत्ता बचाने के चक्कर में एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत


रायपुर : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक हृदय विदारक घटना में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की जान चली गई। उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को पकड़कर लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलट गई।

कोरबा जिले के पाली थाने की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक आरोपी को पकड़ने गई थी। आज सुबह करीब साढ़े छह बजे जब टीम गौरेला थाना क्षेत्र के खंता गांव के पास लौट रही थी, तभी एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कई मीटर तक घसीटते हुए खेत में जा गिरी। हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आरक्षक शैलेंद्र तंवर को बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

गाड़ी के सामने कुत्ता आ जाने से एक्सीडेंट
हादसे के समय गाड़ी गोपी नागवंशी चला रहा था. गाड़ी वेंकटनगर रोड से गौरेला की ओर आगे बढ़ रही थी इसी दौरान मेंढूका गांव के पास अचानक गाड़ी के सामने कुत्ता आ गया. जिससे ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 4 बार पलटते हुए सड़क से 50 मीटर अंदर चले गई.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch