August 23, 2025

5 साल बाद भारत में TikTok और AliExpress पर से हटा प्रतिबंध


नई दिल्ली। पाँच साल बाद भारत सरकार ने लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफ़ॉर्म TikTok और ई-कॉमर्स साइट AliExpress को देश में अनब्लॉक कर दिया है।

TikTok की वेबसाइट अब भारत में फिर से चालू हो गई है, हालांकि इसका मोबाइल ऐप अभी डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। वहीं, चीनी शॉपिंग वेबसाइट AliExpress भी एक बार फिर भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ हो गई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत सरकार ने TikTok समेत कई चीनी ऐप्स और प्लेटफ़ॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब पांच साल बाद यह रोक हटाई गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय भारत के डिजिटल और ई-कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव लाएगा और चीन के साथ व्यवसायिक संपर्क बढ़ाने में मदद करेगा।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch