June 15, 2025

अहमदाबाद के बाद केदारनाथ में भी बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश से कई लोगों की हुई मौत


उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड इलाके से केदारनाथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह एक दुखद हादसे की खबर आई है. केदारनाथ रूट पर यात्रियों को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ जब आर्यन एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड क्षेत्र में अचानक क्रैश हो गया. प्रारंभिक रिपोर्ट्स में खराब मौसम को इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना की पुष्टि की है.

घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना कर दी गईं. नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत कार्य तेजी से जारी है.

हादसे की पहली सूचना गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने स्थानीय प्रशासन को दी. उन्होंने हेलिकॉप्टर को गिरते और आग की लपटों में घिरते देखा. सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल सक्रिय हो गए.

केदारनाथ यात्रा में सुरक्षा को लेकर सवाल
केदारनाथ यात्रा के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बार-बार हो रही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में उड़ान भर रहे इन हेलिकॉप्टरों की सुरक्षा जांच को लेकर अब नई बहस छिड़ने की संभावना है.

कई बार हेलिकॉप्टर हो चुका है क्रैश
बता दें कि इस बार के चारधाम यात्रा के दौरान अलग-अलग धामों पर कई बार हेलिकॉप्टर क्रैश हुए हैं. साथ ही कई बार हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हाल ही में बीच सड़क पर हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी. वहीं चारधाम यात्रा की शुरुआत में भी एक बार हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch