May 15, 2025

FIR होने के बाद कर्नल सोफिया को सगी बहन बताने लगे मंत्री शाह, इस्तीफे की मांग हुई तेज


मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह अब कर्नल सोफिया कुरैशी पर एक टिप्पणी कर के बुरी तरह फंस गए हैं. इसी के बाद अब FIR दर्ज होने के बाद उन्होंने माफी मांगी है. विजय शाह ने माफी मांगते हुए कहा, हमारे देश की वो बहन, सौफिया कुरैशी, जिन्होंने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर जो कार्य किया है, उन्हें हमारी सगी बहन से भी ऊपर सम्मानित मानता हूं.

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इंदौर के मानपुर पुलिस थाने में प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उनके खिलाफ यह मामला कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर दर्ज किया गया है. 

इंदौर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई को ग्राम रायकुंडा, थाना मानपुर, जिला इंदौर (ग्रामीण) में आयोजित एक कार्यक्रम में विजय शाह ने आम सभा को संबोधित किया था. इस दौरान ही उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर टिप्पणी की थी, उनके संबोधन के कुछ अंश प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक और सोशल मीडिया पर वायरल हुए.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch