अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानी नगर क्षेत्र में हुआ. घटना के बाद इलाके में काले धुएं के गुबार और आग की लपटें देखी गईं, जिससे स्थिति गंभीर प्रतीत होती है. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था.माना जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. शुरुआती तस्वीर जो सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि विमान के परखचे उड़ गए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार करीब 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. शवों को बाहर निकाला जा रहा है. राहत और बचाव कार्य जारी है. इस संबंध में बताया जाता है कि अहमदाबाद से लंदन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बी 787 ड्रीमलाइनर विमान, 1:38 बजे उड़ान भरने के बाद रिहायशी इलाके (मेघानी नगर) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया.अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि विमान के गिरने के बाद उसमें आग लग गई और दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया है. यह विमान लंदन जा रहा था.
दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है.अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है. इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे. पैसेंजर प्लेन में 242 यात्री और क्रू सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं.पीएम मोदी और अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गए हैं. उड्ड्यन मंत्री राम मोहन नायडू भी उनके साथ हैं. बीजे मेडिकल कालेज के हॉस्टल पर विमान गिरा, जिससे 15 डाक्टर घायल हो गए है.