June 12, 2025

Air India Plane Crash : डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा एअर इंडिया का विमान, 20 छात्रों की मौत की आशंका


Air India Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-171) 5 मिनट बाद ही क्रैश कर गई. इस विमान में 242 यात्री सवार थे जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. यह विमान रनवे से उड़ान भरने के साथ ही एयरपोर्ट के पास बीजे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल के ऊपर क्रैश हो गया जिससे इमारत में भी आग लग गई. बताया जा रहा है कि उस वक्त इमारत में मौजूद कई लोग भी इससे हताहत हुए हैं.


डॉक्टर्स हॉस्टल पर गिरा विमान
बता दें कि मेघानी नगर इलाके में ही BJ मेडिकल कॉलेज है. इसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर ये विमान टेकऑफ के 5 मिनट बाद गिर गया. हॉस्टल के ऊपर कैंटीन हैं, जहां पर मेडिकल के छात्र दोपहर के समय लंच करने आते हैं. इस हादसे में 20 छात्रों के मौत की आशंका भी व्यक्त जा रही है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरे एयर इंडिया के विमान की तस्वीरें भी सामने आई हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान का पिछला हिस्सा हॉस्टल की बिल्डिंग से लटक रहा है. वहीं आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका है, जिससे धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा था. फिलहाल मौके पर NDRF की तीन टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपेरशन चला रही हैं. इसके अलावा वडोदरा से NDRF की दो टीमें अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई हैं. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है. घायलों को वहीं पर भर्ती कराया जा रहा है. अहमदाबाद के नगर आयुक्त और पुलिस कमिश्नर मौके पर मौजूद हैं.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch