June 12, 2025

एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा था विमान, पूर्व CM विजय रुपाणी भी थे सवार


अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटवीक एयरपोर्ट जा रही प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई है. इस प्लेन में क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे. हादसे के दृश्य काफी भयावह हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा एक पेड़ से विमान के टकरा जाने से हुआ.

हालांकि, इसके बारे में अभी पुख्ता जानकारी मौजूद नहीं है. विमान में कुल 10 क्रू मेंबर के सवार होने की बात सामने आ रही है. विजय रुपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 2016 से लेकर 2021 के बीच कुल दो कार्यकाल में वे गुजरात के सीएम की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. गुजरात के राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से वह विधायक चुने जाते रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, आज 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरते हुए, मेघानी नागा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने 1:38 बजे उड़ान भरी थी और उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के पायलट कमांड सुमित सभरवाल सह-पायलट क्लाइव कुंदर थे। कुल 232 यात्री यात्रा कर रहे थे, जिनमें से 230 वयस्क और 2 शिशु सवार थे। चालक दल में 12 लोग थे। दुर्घटना स्थल अहमदाबाद से 15 किमी दूर है। एयरपोर्ट की आपातकालीन टीम 7 दमकल गाड़ियों के साथ पहुँच गई है। दूर से भी धुआँ दिखाई दे रहा है। DAW, ADAW और एक FOI पहले से ही किसी अन्य कार्य के लिए अहमदाबाद में हैं। वे विवरण प्राप्त कर रहे हैं।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch