रिपोर्ट,अश्विनी श्रीवास्तव
मऊ,चित्रकूट। मऊ तहसील के बरिया निवासी बल्देव प्रसाद ने उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में सचिव द्वारा सहायक आपरेटर का चयन फर्जी तरीके से किया गया है। आरोप लगाया कि आवेदिका की मां ग्राम पंचायत सदस्य थी।
जिनका इस्तीफा फर्जी तरीके से कराकर दो वर्ष तक इस पद का चयन रोककर शासन-प्रषासन को गुमराह किया गया। इस चयन मंे शासनादेशों की धज्जियां उड़ाते हुए ग्राम प्रधान के मन मुताबिक चयन न होने पर दोबारा आवेदन लिए गए। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।