October 14, 2024

ग्राम सभा की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, पीड़िता ने दी शिकायत


रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। कर्वी तहसील के ग्राम बैहार की निवासी दुनिया पत्नी दयाशंकर ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने सहखातेदारों पर अवैध निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रार्थिया ने बताया कि ग्राम प्रधान पति की मिलीभगत से सहखातेदार केशकली पत्नी रामनरेश द्वारा जबरन ग्राम सभा की जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, जो प्रार्थिया के घर के सामने स्थित है। प्रार्थिया का आरोप है कि विरोध करने पर उनसे गाली-गलौज की जाती है और झगड़े की नौबत आ जाती है।

प्रार्थिया ने कहा कि वह अत्यंत गरीब है और ग्राम प्रधान की हल्का पुलिस में मजबूत पकड़ होने के कारण उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं कि निर्माण कार्य रुकेगा नही और तुम्हारी पुलिस से पिटाई करा दी जाएगी। वही जब मामला थाना भरतकूप प्रभारी प्रवीण सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने निर्माण कार्य को बंद करा दिया है।प्रार्थिया ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध निर्माण को रोका जाए, ताकि वह शांति से जीवन यापन कर सके।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch