June 01, 2025

भाजपा नेत्री के बेटे के कथित 130 अश्लील वीडियो वायरल, मचा हड़कंप


उत्तर प्रदेश : मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इन वीडियो में वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वह होटल और रेस्टोरेंट में उस महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाता था और वही वीडियो दिखाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। महिला ने कहा कि पति बार-बार धमकी देता है कि मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी।

युवक की शादी 30 नवंबर 2021 को हुई थी। पत्नी ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे खाना नहीं देते, कमरे में बंद कर देते हैं और दहेज के ताने मारते हैं। उसकी ननद और सास ने उसे पीटा भी है। शरीर पर चोटों के निशान हैं, जो इसी प्रताड़ना के सबूत हैं।

महिला ने यह भी कहा कि पति खुलेआम कहता है कि वह दूसरी महिला के साथ ही रहेगा। उसके अश्लील वीडियो दिखाकर कहता है कि तुम मेरा कुछ नहीं कर सकतीं। घटना के बाद से भाजपा नेत्री (युवक की मां) का फोन बंद है।

इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर भाजपा पर हमला बोला और लिखा कि भाजपा नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्य अब जनता के सामने आ रहे हैं। उन्होंने इस मामले को कुख्यात 'कर्नाटक कांड' जैसा बताया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch