Bharat Bandh: एससी-एसटी के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कल यानी बुधवार (21 अगस्त) को 'भारत बंद' का ऐलान किया गया है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा की है, जो सुबह 6 बजे लेकर रात 8 बजे तक जारी रहेगा।
क्यों हैं भारत बंद?
मंगलवार को एससी/एसटी आरक्षण पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क्रीमीलेयर बनाने की अनुमति दी है. कोर्ट ने कहा कि जिसे इसकी असल में जरूरत है, उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए. तभी आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद (Bharat Bandh) करन का ऐलान कर कोर्ट से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है.
कल क्या रहेगा बंद
भारत बंद (Bharat Bandh) के ऐलान के बाद देशभर में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा इसपर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि भारत बंद होने से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और कई जगहों पर प्राइवेट दफ्तर पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है.
हाई अलर्ट जारी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्र के रूप में देखा जाता है, जिस कारण से अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है. साथ ही अधिकारी विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता की सुरक्षा के लिए व्यापक उपाय लागू कर रहे हैं.
ये सेवाएं जारी रहेंगी
भारत बंद के दौरान अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक दफ्तर और सरकारी कार्यालय बंद रखने संबंधी अभी तक कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है। इसलिए माना जा रहा है कि बुधवार को बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।