भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के सामानों के सीधे या किसी भी तरह से आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. भारत ने पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक करते हुए कारोबार को पूरी तरह से बंद कर दिया है. वाणिज्य मंत्रालय की ओर से 2 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय Foreign Trade Policy – FTP 2023 में संशोधन कर लिया गया है. इस रोक के तहत अब पाकिस्तान से आने वाले किसी भी उत्पाद चाहे वह सीधे आयात हो या किसी तीसरे देश के जरिए परोक्ष रूप से हो इन सभी आयातों पर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध विदेश व्यापार नीति 2023 में नए प्रावधान के रूप में जोड़ा गया है.
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इस अधिसूचना में स्पष्ट किया कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लिया गया है.FTP में जोड़ा गया नया खंड “पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध” के अंतर्गत कहा गया है.
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने अधिसूचना में कहा कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है. इस प्रतिबंध के किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी. इसका मतलब है कि अगर कोई भी चीज पाकिस्तान व्यापार के उद्देश्य से भेजी आती है या फिर वहां से आती है तो भारत सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी.
दोनों देशों के बीच व्यापार प्रतिबंध होने से पहले भारत मुख्य रूप से कपास, केमिकल, फूड प्रोडक्ट्स, दवाइयां और मसाले निर्यात करता था. इसके अलावा, चाय, कॉफी, रंग, प्याज, टमाटर, लोहा, इस्पात, चीनी, नमक और ऑटो पार्ट्स जैसी चीजें भी तीसरे देशों के माध्यम से भेजता था.
पहले सीमेंट, जिप्सम, फल, तांबा, और नमक जैसे उत्पाद आयात होते थे, लेकिन 2019 के बाद आयात लगभग शून्य हो गया. 2024 में पाकिस्तान से भारत का आयात मात्र 48 लाख डॉलर रहा. यह सिर्फ जरूरी चीजें जैसे सेंधा नमक और मुल्तानी मिट्टी ही मंगाता था. अब यह भी पूरी तरह से बंद हो जाएगा.