Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल को बहुत बड़ी राहत सुप्रीम कोर्ट से मिल गई है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को शराब नीति घोटाला में जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी और 2 जून को सरेंडर करने को कहा है। ये आम आदमी पार्टी प्रमुख के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी के उस अनुरोध को खारिज कर दिया, जिसमें उन्हें 4 जून को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के नतीजे घोषित होने तक अंतरिम जमानत देने की मांग की गई थी।
फैसला आने के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के वकील शादान फरासत ने मीडिया को बताया "आदेश 2 जून तक लागू है। उनके चुनाव प्रचार में वो क्या कह सकते हैं या क्या नहीं कह सकते हैं, इस पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है।"
वकील ने ये भी बताया कि उनके चुनाव प्रचार पर भी कोई रोक नहीं लगाई गई है। हम आज ही उनकी रिहाई की कोशिश करेंगे।