नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव एवं स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का फैसला लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया था। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को राष्ट्र निर्माण को गति देने, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने और कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्ण योगदान के लिए एस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का फैसला उनकी सरकार ने लिया है।