March 28, 2024

हाई कोर्ट से केजरीवाल को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री पद से हटाने की अर्जी खारिज


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाली जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इसमें न्यायिक हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है. प्रवर्त्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया है.

हालांकि उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए हुई है और उनहोंने इस्तीफा नहीं दिया है. अब इसी को लेकर रार चल रहा है. केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की साजिश करार देते हुये ईडी की कार्रवाई की निंदा की. साथ ही इस्तीफा नहीं देना का ऐलान किया. अब इसी मामले में अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली.  उन्हें सीएम पद से हटाने को लेकर एक याचिका दायर की गई थी. अब दिल्ली उच्च न्यायलय ने याचिका ख़ारिज कर दी. 

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ ने मुद्दे के गुण-दोषों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह न्यायिक हस्तक्षेप के दायरे से बाहर है. पीठ में न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा भी शामिल रहे. पीठ ने कहा, ‘‘इसका अध्ययन सरकार की अन्य इकाइयों को कानून के अनुसार करना है.’’ अदालत ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता सुरजीत सिंह यादव के वकील से कहा कि केजरीवाल के मुख्यमंत्री बने रहने पर कानूनी बाधा बताएं.




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch