ब्यूरो रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। मनोहरगंज सीतापुर ग्रामीण में (एस, एल,डब्ल्यू,एम) परियोजना में एमबी से अधिक भुगतान का मामला, जल्द होगा बड़ा खुलासा,जिले के विकासखंड कर्वी के सीतापुर ग्रामीण के मजरा मनोहरगंज बर्मी के कार्य में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रही एसएलडब्ल्यूएम (सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) परियोजना में एमबी (मेजरमेंट बुक) से अधिक का भुगतान किया गया है। सूत्रों के अनुसार मनोहारगंज में चल रही इस परियोजना के तहत कई ऐसे कामों के लिए भुगतान किया गया है, जिनका सही तरीके से मापन (एमबी) नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि परियोजना के तहत किए गए कार्यों में भारी अनियमितताएं हुई हैं और संबंधित ठेकेदारों को तय सीमा से अधिक राशि का भुगतान किया गया है।