August 13, 2025

BJP का दावा: सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिक बनने से पहले वोटर लिस्ट में था


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका नाम भारतीय नागरिक बनने से तीन साल पहले वोटर लिस्ट में शामिल था।

BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इटली में जन्मी सोनिया गांधी का नाम 1980 में नई दिल्ली की वोटर लिस्ट में दर्ज हो गया था, जबकि उन्हें 1983 में भारतीय नागरिकता मिली थी।


BJP आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने X पर 1980 की वोटर लिस्ट की कॉपी शेयर की है, जिसमें नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सफदरजंग रोड पोलिंग स्टेशन नंबर 145 की लिस्ट में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी, सोनिया गांधी और मेनका गांधी का नाम दर्ज है। अमित मालवीय का दावा है कि उस समय सोनिया गांधी इटली की नागरिक थीं, और यह कानून का उल्लंघन था।

अमित मालवीय के मुख्य दावे:

1982 में जनाक्रोश के बाद सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया, लेकिन जनवरी 1983 में फिर से जोड़ा गया।

उस समय भी उनकी भारतीय नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को मिली थी, जबकि वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित तारीख 1 जनवरी 1983 थी।

सोनिया गांधी का नाम दो बार बिना भारतीय नागरिकता के ही वोटर लिस्ट में जोड़ा गया, जो चुनावी कानूनों का उल्लंघन है।

अमित मालवीय ने कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के अनुसार जो व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं है, वह मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए पात्र नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कारण राहुल गांधी का कुछ मतदाता संबंधी रुख विवादित रहा है।

सोनिया गांधी का जन्म 1946 में इटली में हुआ था, और उन्होंने 1968 में राजीव गांधी से विवाह किया और भारत आ गईं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch