July 09, 2025

टूटा ब्रिज, लटक गया ट्रक, नदी में गिरे वाहन, 3 लोगों की मौत


गुजरात के वडोदरा मे एक ब्रिज टूट गया है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा में ढह गया। प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय तरह पुल गिरा, उस पर से कई वाहन गुजर रहे थे। कुछ वाहनों के नदी में गिरने की बात भी कही जा रही है।   पुल के ढहने से 4वाहन महिसागर नदी में गिर गए और 3  लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को बचा लिया गया।

सामने एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रिज के एक हिस्सा पर ट्रक फंसा दिखाई दे रहा है। उसके आगे ब्रिज का हिस्सा टूटा है और पीछे ब्रिज में बड़ी दरार देखी जा सकती है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं या लापता हैं।

कांग्रेस नेता ने दी जानकारी

इस घटना पर विधानसभा में विपक्षी नेता अमित चावड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला मुख्य गंभीरा पुल टूट गया है। कई वाहन नदी में गिर जाने से बड़ी जनहानि की आशंका है। सरकारी अधिकारियों को तुरंत बचाव कार्य शुरू करना चाहिए और यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch