February 01, 2025

Budget 2025 : आज संसद पर टिकी देश की निगाहें, 11 बजे बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण


Budget 2025 : नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण प्रस्तुत करेंगी. यह बजट कई मायनों में अहम होगा, क्योंकि इस बजट के जरिए मोदी सरकार कई निशाने साधेगी. आर्थिक सर्वेक्षण और बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने जिस तरह के बयान दिए हैं, उससे यह स्पष्ट है कि इस बार के बजट में सरकार महिलाओं पर फोकस करेगी.

महिलाओं को खुश करना चाहेगी सरकार

नरेंद्र मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल से ही महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाती रही है. पिछले साल के बजट पर अगर हम गौर करें तो पाएंगे कि सरकार ने जिन लोगों पर केंद्रित बजट पेश किया था उनमें एक महिला भी थी. महिलाओं के अलावा अन्नदाता यानी किसान, युवा और गरीबों पर सरकार का फोकस था. नरेंद्र मोदी सरकार नारी शक्ति और महिला सशक्तीकरण को लेकर काम कर रही है, जिसके अंतर्गत कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं, जिनमें उनके जीवन स्तर को सुधारने और उनके नेतृत्व में विकास की परिकल्पना की गई है. इतना ही नहीं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की भी कई योजनाएं हैं. इस बार के बजट में महिलाओं को जो सौगात मिल सकती है, उसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण सबकुछ शामिल है.

सर्वाइकल कैंसर के टीके HPV की हो सकती है शुरुआत

सर्वाइकल कैंसर को शिकस्त देने के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके खिलाफ एचपीवी टीकाकरण शुरू करने की बात 2024 में अंतरिम बजट पेश करते हुए कही थी. अब जबकि सरकार 2025–26 का पूर्ण बजट पेश कर रही है, संभव है कि सरकार इस कार्यक्रम की शुरुआत कर दे. अगर सरकार ऐसा करती है, तो इसके दायरे में देश की 9–14 वर्ष की लड़कियां आएंगी और यह सरकार की महत्वकांक्षी योजना होगी. यह कैंसर के खिलाफ ना सिर्फ सरकार का बड़ा कदम होगा, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में में बड़ा कदम होगा. वर्तमान स्थिति में यह टीकाकरण अभी सिर्फ प्राइवेट अस्पतालों में 3000 रुपए में किया जाता है.

महिला सम्मान सर्टिफिकेट योजना को विस्तार

सरकार ने दो साल पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला सम्मान सर्टिफिकेट योजना की शुरुआत की थी. इस योजना में महिलाएं 1000 रुपए से निवेश कर सकती हैं और अधिकतम 2 लाख रुपए तक निवेश कर सकती हैं. इस योजना की डेडलाइन मार्च तक की है, जिसे सरकार इस बजट में बढ़ा देगी इसकी पूरी संभावना है.

किस सेक्टर को क्या हैं उम्मीदें?

महंगाई और स्थिर वेतन वृद्धि से जूझ रहे मिडिल क्लास को जहां इस बजट से राहत की उम्मीद है. वहीं, सस्टेनेबिलिटी और संसाधनों के मामले में आत्मनिर्भरता पर पहले से कहीं अधिक फोकस की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि इस बजट से किस सेक्टर को क्या उम्मीदें हैं?

मिडिल क्लास: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब और मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए धन की देवी का आह्वान करने के बाद आयकर में राहत मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. खासकर निम्न मध्यम वर्ग को बजट में कुछ राहत मिल सकती है.

रीसाइक्लिंग इकोसिस्टम पर फोकस की उम्मीद: भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ई-कचरा उत्पादक देश है. यहां सालाना 32 लाख टन से ज्यादा ई-कचरा पैदा होता है. समय की मांग को देखते हुए इस बजट में सस्टेनेबिलिटी और संसाधनों के मामले में आत्मनिर्भरता पर पहले से कहीं अधिक फोकस की उम्मीद है.

औद्योगिक और सर्विस सेक्टर पर फोकस

आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में शुक्रवार को कहा गया कि राज्यों को औद्योगिक या सेवा क्षेत्रों में वृद्धि हासिल करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया कि गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु की देश के कुल इंडस्ट्रीयल ग्रॉस स्टेट वैल्यू एडेड (जीएसवीए) में हिस्सेदारी 43 प्रतिशत के करीब है. वहीं, सिक्किम और असम को छोड़कर छह पूर्वोत्तर राज्यों की कुल जीवीए में हिस्सेदारी 0.7 प्रतिशत है.

इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश होगा जोर

भारत को वृद्धि की ऊंची रफ्तार को बनाए रखने के लिए अगले दो दशक में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश को लगातार बढ़ाने की जरूरत है. इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 में कहा गया है कि भारत को उच्च वृद्धि दर बनाए रखने के लिए अगले दो दशक में अवसंरचना निवेश को लगातार बढ़ाने की जरूरत है.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch