Budget Bhashan : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह दूसरा पूर्ण बजट है. वहीं, निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रही हैं. इससे पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और बजट पेश करने की अनुमति ली. इसके बाद कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दी गई.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बजट समावेशी किसान के लिए है. इससे 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा. हमें देश को विकसित भारत बनाने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. हमारा फोकस एजुकेशन और हेल्थ पर भी है. बजट में निर्यात पर भी जोर है. कृषि हमारा फर्स्ट इंजन है.
अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प का बजट है. हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. गरीब, युवा, किसान और महिला का यह बजट है. इस बजट से भारत की इकनॉमी को रफ्तार मिलेगा. मेक इन इंडिया को बूस्ट मिलेगा. 6 सेक्टर में तेजी से विकास होगा.
अबकी का बजट आम आदमी के लिए है: PM मोदी
आम बजट से पहले संसद भवन में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल से कहा कि ये बजट आम आदमी के लिए है. यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवाओं की आकांक्षाओं वाला बजट है. उन्होंने ज्ञान की परिभाषा दी. ज्ञान मतलब (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति).