May 13, 2024

CBSE 12th Result : सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास, जानिए पूरा डिटेल


CBSE 12th Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 उमंग व डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी चेक किए जा सकते हैं. इस साल 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए हैं.

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 results.digilocker.gov.in और umang.gov.in पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं. किसी भी एक वेबसाइट के क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स अन्य वेबसाइट पर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट प्रेस रिलीज के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा पास परसेंटेज रहा है. वहां का पास प्रतिशत 99.91% दर्ज किया गया है.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में लड़कियों का जलवा
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है. इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.40 प्रतिशत ज्यादा है. इस साल कुल 17,00,041 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 7126 केंद्र बनाए गए थे. आपको बता दें कि सीबीएसई देश का इकलौता ऐसा बोर्ड है, जो 200 विषयों की परीक्षा आयोजित करवाता है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कुल 1,10,50,267 कॉपियां चेक की गई थीं.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन मोड में निम्न स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं-

1- सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाएं.

2- वेबसाइट के होमपेज पर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

3- इतना करते ही आपको नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. यहां रोल नंबर, रोल कोड जैसी डिटेल्स एंटर करें.

4- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. उसे अच्छी तरह से चेक करके डाउनलोड कर लें. आप चाहें तो फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट भी निकाल कर रख सकते हैं.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch