February 03, 2025

CBSE Admit Card : सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस स्टेप्स में करें डाउनलोड


CBSE Admit Card : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने सोमवार 3 फरवरी 2025 को हॉल टिकट का लिंक एक्टिव किया है। हालांकि आप सीधे सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट के मेन पेज से इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। सीबीएसई एडमिट कार्ड का लिंक परीक्षा संगम पोर्टल पर सक्रिय किया गया है। लेकिन आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। इस खबर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया है। स्टेप्स भी बताए गए हैं।

CBSE Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया

सीबीएसई के स्कूलों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। स्कूल को निम्नलिखित कदमों का पालन करना होगा:
  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर परीक्षा संगम पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
  • रीडायरेक्ट होने के बाद, अगले पेज पर जाने के लिए ‘जारी रखें’ बटन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर, स्कूल-विशिष्ट अनुभाग तक पहुंचने के लिए ‘स्कूल (गंगा)’ वाला विकल्प का चयन करें।
  • ‘प्री-एग्जाम एक्टिविटीज’ टैब पर जाएं, जहां विभिन्न परीक्षा-संबंधी संसाधन उपलब्ध हैं।
  • इस टैब के अंतर्गत, एडमिट कार्ड डाउनलोड सेक्शन खोलने के लिए ‘एडमिट कार्ड, सेंटर मटेरियल फॉर मेन एग्जाम 2025’ शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्कूल अपने आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे स्कूल कोड और पासवर्ड) दर्ज करें और फिर अपने छात्रों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
ध्यान रखें- आप अपने एडमिट कार्ड अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। अपने स्कूल में संपर्क करें। वही इस लॉगिन प्रॉसेस के जरिए आपका हॉल टिकट डाउनलोड करके आपको दे सकते हैं। लेकिन जैसे ही प्रवेश पत्र हाथ में आए, उसमें छपी हुई हर एक डिटेल अच्छी तरह चेक जरूर कर लें। अगर कोई गड़बड़ी मिलती है, तो तुरंत अपने स्कूल को बताएं और उसमें सुधार की प्रक्रिया शुरू करवा दें।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch