October 25, 2024

पेड़ों की कटान को लेकर सीआईसी इंटर कॉलेज बना चर्चा का विषय


रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। महाविद्यालय के बाद अब चित्रकूट इंटर कालेज पेड़ों की कटान को लेकर चर्चा में हैं। गुरुवार को यहां परिसर में लगे पेड़ काटे गए। हालांकि इस संबंध में जब प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान से बात की गई तो उनका कहना था कि उनको यह जानकारी नहीं है कि पेड़ कटवाने से पहले अनुमति ली जाती है।

सदर तहसील मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में कीमती पेड़ लगे हैं। गुरुवार को यहां कई पेड़ काटे जाने लगे। जानकारी के मुताबिक, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मंगल यादव और वन विभाग के

वाहन में लदीं पेड़ों की टहनियां

कर्मचारियों ने पेड़ों की कटान रुकवाई। प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मुझे नहीं पता कि पेड़ों को कटाने के लिए भी परमीशन लेनी पड़ती है। नायब तहसीलदार ने बताया कि वह एसडीएम के निर्देश पर मौके पर गए थे। परमीशन न दिखा पाने की वजह से काम रुकवा दिया गया है। बताया कि जानकारी के मुताबिक, वहां लैब बनवाई जानी है। वही डी एफ ओ ने रेंजर को नोटिस जारी कर एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch