रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट" । समाजसेवी संस्थान द्वारा की जा रही साफ सफाई।आप सभी का "अपना चित्रकूट संस्थान स्वागत करता है। दोस्तो आप सभी अवगत होंगे कि जितनी तेज गति के साथ चित्रकूट का विकास और पर्यटन बढ़ रहा है उतनी ही तेज गति के साथ चित्रकूट की जीवनदायनी नदी में प्रदूषण बढ़ता चला जा रहा है।"
अपना चित्रकूट "के सभी सदस्यों के माध्यम से हम मां मंदाकिनी नदी एवं उसके किनारे स्थित धार्मिक स्थलो मैं हो रही गंदगी तथा प्रदूषण को कम करने तथा नदी को कचड़ा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। जो प्रत्येक रविवार को हमारी टीम द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।
जिसमे आप सभी जो अपने मन में सपना लेते है कि हम भी अपने चित्रकूट को स्वच्छ करेंगे वो सभी हम सभी के साथ मिलकर अपने इस पावन चित्रकूट, अपनी जन्मभूमि को स्वच्छ बनाने का सपना पूरा कर सकेंगे, "अपना चित्रकूट" समाजसेवी संस्था के सदस्य लक्ष्मण लाल, अजय, राधे, दिनेश कुमार, सूरज, सोनू, राजेश कुमार, महेंद्र, ग़ुलाम, लवकुश, करन, भरत लाल, ऋषि, मृदुल कुशवाहा, रवि, ओम प्रकाश सहित तमाम टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है।