June 01, 2025

कॉमर्शियल गैस सस्ती, FD पर ब्याज घटा, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, आज हो रहे ये बड़े बदलाव


New Rules 1 June 2025 : नया महीना यानी जून अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 24 रुपए की कटौती की गई है। अब दिल्ली में ये 1723.50 रुपए का मिलेगा। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। सामान्य नागरिकों को अब एफडी पर 4% से 8.4% तक का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा इस महीने से कर्मचारियों को ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है। जून महीने में होने वाले 5 बदलाव…

1. 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर सस्ता हुआ
तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 24 रुपए की कटौती की है। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1723.50 रुपए हो गई है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 853 रुपए और मुंबई में 852.50 रुपए का मिल रहा है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25.50 रुपए तक सस्ता हुआ

2. FD की ब्याज दरों में बदलाव
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 जून 2025 से अपने FD पर ब्याज दरों में कटौती करेगा। सामान्य नागरिकों को अब एफडी पर 4% से 8.4% तक का ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अब एफडी पर 4.40% से 8.80% तक का ब्याज मिलेगा।

3. म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम
SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है। अब ऑफलाइन ट्रांजैक्शन के लिए समय 3 PM और ऑनलाइन के लिए 7 PM होगा. इसके बाद किए गए ऑर्डर अगले वर्किंग डे पर माने जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि निवेशकों के पास उस दिन की नेट असेट्स वैल्यू (NAV) पाने के लिए ज्यादा समय होगा।

4. ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा
केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अगले महीने यानी जून में बड़े बदलाव की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार EPFO 3.0 के मसौदे के अनुसार कर्मचारियों को जल्द ही ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है। EPFO 3.0 के तहत, PF खाताधारकों को विड्रॉल कार्ड मुहैया कराए जाएंगे। यह पूरी तरह से बैंक ATM कार्ड की तरह होगा। नई सुविधा के तहत एक तयशुदा रकम ही निकाली जा सकेगी। इससे ये होगा कि कर्मचारी इमरजेंसी के लिए पैसे तो निकाल सकेगा, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी पर्याप्त राशि अकाउंट में सुनिश्चित रहेगी।

5. UPI ट्रांजैक्शन में अब दिखेगा असली रिसीवर का नाम
NPCI ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते वक्त यूज़र को सिर्फ अल्टीमेट बेनिफिशियरी यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा। QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे। ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू करने होंगे। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं।

6. Aadhaar अपडेट फ्री में कराने की डेडलाइन
आधार कार्ड की फ्री अपडेट सुविधा 14 जून 2025 तक ही है. इसके बाद ऑनलाइन अपडेट पर ₹25 और सेंटर पर ₹50 शुल्क लगेगा. इसलिए पहचान और एड्रेस प्रूफ अपडेट फटाफट करा लें।

7. UPI ट्रांजैक्शन में अब दिखेगा असली रिसीवर का नाम
NPCI ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते वक्त यूज़र को सिर्फ 'Ultimate Beneficiary' यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा. QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे. ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू करने होंगे।

जून में बैंक रहेंगे 12 दिन बंद
RBI के अनुसार जून 2025 में कुल 12 बैंक छुट्टियां रहेंगी, जिसमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है. इसके अलावा बकरीद जैसे त्योहारों पर भी बैंक बंद रहेंगे. कैश या बैंकिंग प्लानिंग पहले से करें।

8. क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट हो सकता है महंगा
कुछ बैंकों ने संकेत दिए हैं कि जून से क्रेडिट कार्ड से बिजली, पानी जैसे यूटिलिटी बिल पे करने पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाया जा सकता है या कैशबैक शर्तों में बदलाव किया जा सकता है। 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch