October 26, 2024

छात्रों से गाली-गलौज करने के मामले में एबीएसए से की गई शिकायत


ब्यूरो रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
पहाड़ी, चित्रकूट। शिक्षक द्वारा दलित छात्रों से गाली-गलौज करने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। मामला की सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विकास खंड पहाड़ी अन्तर्गत ग्राम पंचायत गडौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षा सातवी के छात्र संदीप व कक्षा आठवीं के छात्र अनुराग ने बताया कि सहायक अध्यापक अनुराग राजगुरु कक्षा में पढ़ाने के बजाय मोबाइल चला रहे थे तथा उनके द्वारा पढ़ाने के लिए कहा गया तो गालियां देने लगे। जिसकी शिकायत छात्रों ने प्रधानाध्यापक से की व घर में परिजनों को बताया। शिक्षक द्वारा छात्रों के साथ गाली-गलौच की सूचना पर गांव के करीब आधा सैकड़ा अभिभावक विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। प्रधानाध्यापक छेदीलाल ने ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी राजेश गुप्ता को अवगत कराया। खंड शिक्षा अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया व बच्चों से बातचीत कर प्रकरण की जानकारी ली। घटना सही पाए जाने पर सहायक अध्यापक अनुराग राजगुरु के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद स्कूल में पढ़न-पाठन का कार्य चालू हुआ। वहीं शिक्षक अनुराग राजगुरु ने इस बाद बात से इंकार कर दिया।

प्रधानाध्यापक छेदीलाल ने बताया कि उनके विद्यालय में कुल 140 छात्र पंजीकृत हैं, जिनके अध्यापन के लिए दो अनुदेशक सहित कुल चार अध्यापकों की तैनाती है। यहां तैनात एक सहायक अध्यापक अनुराग राजगुरु शिक्षण कार्य में बिल्कुल रुचि नहीं रखते तथा कक्षा में बैठकर मोबाइल चलाते रहते है। कई बार प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षण कार्य के लिए कहे जाने पर सहायक अध्यापक अनुराग राजगुरु द्वारा पूर्व में प्रधानाध्यापक छेदीलाल के साथ गाली-गलौच व अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। बताया कि शिकायत करने के बावजूद सहायक अध्यापक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं जा रही है। जिससे उनका मनोबल बढ़ता चला जा रहा है। ग्रामीण राजधर यादव, बनवारी वर्मा, बच्चा यादव, शत्रुघन यादव, सोहन यादव, कल्लू वर्मा, शिवभवन वर्मा सहित अन्य ने खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी से शिक्षक के स्थानांतरण की मांग की।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch