January 07, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव : विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को आ जाएंगे नतीजे


Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आज ऐलान हो गया है. दिल्ली में एक चरण में चुनाव होना है. 5 फरवरी को राजधानी में वोटिंग होगी, वहीं 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी गई है. विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "10 जनवरी को नोटीफिकेशन जारी होने के बाद 17 जनवरी तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे. स्क्रूटनी 18 जनवरी को की जाएगी, जबकि 20 जनवरी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की आखिरी तारीख होगी।

दिल्ली का चुनावी कार्यक्रम
नोटिफिकेशन की तारीख 10 जनवरी
नामांकन दाखिल करने की तारीख 17 जनवरी
नामांकन पत्र जांच 18 जनवरी
नामांकन वापसी की तारीख 20 जनवरी
वोटिंग की तारीख 5 फरवरी
काउंटिंग की तारीख 8 फरवरी

'EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार
EVM से छेड़छाड़ के आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "EVM मतगणना के लिए पूर्णतया सुरक्षित हैं. EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं, हम अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते. VVPAT प्रणाली वाली EVM मतदान प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित करती है.पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित और प्रतिगामी है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।

पिछले चुनाव में भी सिंगल फेज में हुई थी वोटिंग
8 फरवरी 2020 को विधानसभा की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी. इसके बाद 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे. आम आदमी पार्टी (AAP) 2020 में 53.57% वोट के साथ 62 सीटें मिली थीं. वहीं, भाजपा को 8 सीट मिली थी. इस दौरान उन्हें 38.51% वोट मिले थे. कांग्रेस का इन चुनावों में खाता भी नहीं खुला था. उन्हें सिर्फ 4.26% वोट मिले थे. 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch