नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज (बुधवार) जन सुनवाई के दौरान हमला हुआ। घटना मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जहां एक व्यक्ति ने शिकायत के बहाने पहुंचकर अचानक सीएम को थप्पड़ मार दिया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों के अनुसार, जन सुनवाई के दौरान आरोपी शख्स पहले कागज लेकर सीएम के पास पहुंचा। इसके बाद वह चिल्लाने लगा और अचानक थप्पड़ मार दिया।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने बताया कि आरोपी लगभग 35 वर्षीय युवक है, जिसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। वहीं भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा – “यह हमला जन सुनवाई की प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश है।”