Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों को बीजेपी को बंपर बहुमत मिलता नजर आ रहा है. दिल्ली का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में गया था. थोड़ी देर बाद ही आप ने भी खाता खोला. वोटों की गिनती के शुरुआती आधे घंटे में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही थी.
लेकिन थोड़ी देर बाद भी भाजपा ने अपना गियर बदला. अभी एक घंटे की गिनती से आए रुझान की बात करें तो भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं आप 21 सीटों पर आगे चल रही है. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सीएम आतिशी सहित आप के कई बडे़ चेहरे पीछे चल रहे हैं.
रुझानों के अनुसार भाजपा देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आती नजर आ रही है. दिल्ली में कुल विधानसभा सीटें 70 हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है. ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को आप पर बढ़त दिखाई गई है. जो अब सही साबित होती नजर आ रही है.
अरविंद केजरीवाल, आतिशी और अमानतुल्लाह खान जैसे आप के बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, 9 बजे तक तीन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे थे जो बाद में आगे हो गए.