Delhi Election Results : टूट गया अरविंद केजरीवाल का किला, प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से चुनाव जीता. प्रवेश वर्मा ने करीब 3000 वोटों से चुनाव जीता है.
सिसोदिया पटपड़गंज सीट से दो बार विधायक रहे. 2020 में उन्हें काफी कम वोटों से जीत मिली थी. इस बार पार्टी ने उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया. अब उन्हें यहां भी हार मिली है.
विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा का चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिल कर लड़ा. 600 वोट से हम पीछे रह गए. जो उम्मीदवार जीतें हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं.
जंगपुरा सीट पर 1993 से 2008 के बीच कांग्रेस और BJP के बीच मुकाबला रहा. इस सीट पर अधिकतर चुनावों में इस दौरान कांग्रेस पार्टी को जीत मिली. 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इस क्षेत्र में मजबूत आधार बना लिया और कांग्रेस व BJP को हाशिए पर धकेल दिया. इस सीट से 1993 में कांग्रेस को जीत मिली थी. इसके बाद 1998, 2003 और 2008 में भी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे थे. 2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल की.