February 08, 2025

Delhi Election Results : केजरीवाल फिर हुए पीछे, आतिशी पर भी रमेश बिधूड़ी की बढ़त, रुझानों में BJP बहुमत के पार


Delhi Election Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटों की गिनती जारी है। पोस्लट बैलेट में बढ़त बनाने के बाद अब बीजेपी ईवीएम में भी आगे दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं। कालकाजी से सीएम आतिशी पीछे चल रही हैं। सत्येंद्र जैन पीछे चल रहे हैं।

अब तक के रुझानों से साफ है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बन रही है. अभी आम आदमी पार्टी 29 सीटों पर है, जबकि भाजपा 41 सीटों पर आगे है. फिलहाल, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. भाजपा लगातार चांप कर आगे है. दिल्ली की 70 सीटों के रुझानों में हर पल जंग रोचक होती जा रही है. अगर यही रुझान रिजल्ट में तब्दील होते हैं तो इसका मतलब है कि दिल्ली में 27 साल बाद कमल खिलेगा. अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से पिछड़ चुके हैं. दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए. आज यानी 8 फरवरी को वोटों की गिनती हो रही है. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. कड़ी सुरक्षा के बीच सभी सीटों पर काउंटिंग हो रही है. यहां बताना जरूरी है कि एग्जिट पोल में दिल्ली में भाजपा सरकार की भविष्यवाणी की गई है.

दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटें और उम्मीदवार

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल (AAP), प्रवेश वर्मा (BJP) और संदीप दीक्षित (Congress)
जंगपुरा: मनीष सिसोदिया (AAP), तरविंदर सिंह मरवाह (BJP) और फरहाद सूरी (Congress)
शकूर बस्ती: सत्येंद्र कुमार जैन (AAP), कर्नैल सिंह (BJP) और सतीश लूथरा (Congress)
कालकाजी: आतिशी मार्लेना (AAP), रमेश बिधूड़ी (BJP) और अलका लांबा (Congress)
ओखला: अमानतुल्लाह खान (AAP), ब्रह्म सिंह (BJP) और परवेज हाशमी (Congress)

आज शाम बीजेपी दफ्तर जाएंगे पीएम मोदी

रुझानों में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7.30 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें, रुझान सामने आने के बाद से बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल है। वहां पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमते नजर आ रहे हैं।

अन्ना हजारे ने बोला हमला

दिल्ली चुनाव नतीजों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, “मैं लंबे समय से कहता रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार के पास चरित्र होना चाहिए, अच्छे विचार होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए. लेकिन, उन्हें (आप) यह बात समझ में नहीं आई. वे शराब और पैसे में उलझ गए, इससे उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं. लोगों ने देखा कि वे (अरविंद केजरीवाल) चरित्र की बात करते हैं लेकिन शराब में लिप्त रहते हैं. राजनीति में आरोप लगते रहते हैं. किसी को यह साबित करना पड़ता है कि वह दोषी नहीं है. सच-सच ही रहेगा. जब बैठक हुई, तो मैंने तय कर लिया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं रहूंगा और मैं उस दिन से पार्टी से दूर हूं.”

नई दिल्ली सीट पर अब तक का चुनावी इतिहास

दिल्ली में अब तक हुए 7 विधानसभा चुनावों में से इस सीट पर एक बार भारतीय जनता पार्टी, 3 बार कांग्रेस और 3 बार आम आदमी पार्टी को जीत मिली है. 7 में से 6 चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवार दिल्ली के सीएम भी बने हैं. साल 1993 के पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कुंवर सेन चुनाव जीतने में सफल रहे थे. हालांकि 1998,2003 और 2008 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित चुनाव जीतने में सफल रही. 2013 में अन्ना आंदोलन के बाद हुए चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हराकर दिल्ली सीट पर अपनी बादशाहत कायम की थी. पिछले 3 चुनाव से उन्हें जीत मिल रही है। 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch